Saturday, June 9, 2012

मैं मुश्त-ए-ख़ाक हूँ, ठोकर से उड़ा दे मुझको;


संग-ए-कूचा हूँ, रास्ते से हटा दे मुझको;
मैं मुश्त-ए-ख़ाक हूँ, ठोकर से उड़ा दे मुझको;
(संग-ए-कूचा=गली का पत्थर || मुश्त-ए-ख़ाक=राख का ढेर)

सिला-ए-इश्क ऐसा जो हिला दे मुझको;
काँप उठे मेरे दुश्मन, वो सज़ा दे मुझको;

चलो मुमकिन है कि तू भुला दे मुझको;
मगर तगाफ़ुल की कुछ वजह दे मुझको;
(तगाफ़ुल=ignore)

तेरे आँगन का दिया हूँ, तो यही अच्छा है;
अपने आँचल की हवा से बुझा दे मुझको;

कहेंगे लोग तो मुजरिम ख़ुलूस वालों को;
यकीं है... तू भी निगाहों से गिरा दे मुझको; 
(ख़ुलूस=प्यार)

No comments:

Post a Comment